ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / शराबबंदी का सच बताने दारू की बोतल लेकर युवक पहुंच गया थाने, LIVE...

शराबबंदी का सच बताने दारू की बोतल लेकर युवक पहुंच गया थाने, LIVE आते ही SHO ने कर दी पिटाई

17-Apr-2022 03:44 PM

DARBHANGA: दरभंगा में शराबबंदी का सच बताने के लिए जब एक युवक दारू की बोतल लेकर थाने पहुंच गया और वही से LIVE आने के बाद मोतीपुर में खुलेआम बिक रही शराब के बारे में जानकारी देने लगा। लाइव के दौरान युवक यह कहता रहा कि उसके इलाके में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। चौकीदार खुद सबसे बड़ा नशेड़ी है। सूचना देने पर इनफोर्मेशन को लीक कर देता है। वही बहेरा एसएचओ इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करते। आंख और कान बंद करके रहते हैं। 


अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साएं अमरजीत यादव खुद शराब की बोतल खरीदकर थाने लेकर पहुंच गया ताकि पुलिस का चेहरा सामने लाया जा सके और शराबबंदी का सच सबकों पता चले। जब युवक थाने में लाइव आकर पुलिस की शिकायत कर रहा था तब SHO और मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सोशल मीडिया पर शराब के साथ युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  


हाथ में शराब की बोतल लिए बहेरा थाने में खड़ा यह शख्स इंजीनियर अमरजीत यादव है जिसने शराबबंदी कानून की विफलता की पोल खोलने का काम किया है। फेसबुक लाइव आकर जब युवक पुलिस की पोल खोल रहा था और यह बता रहा था कि गांव का चौकीदार खुद शराब पीता है और वह बहुत बड़ा नशेड़ी है। जब शराब की सूचना उसे दी जाती है तो वह कार्रवाई के बजाए इन्फोर्मेशन को ही लीक कर देता है। 


अमरजीत के द्वारा पोल खुलता देख थाने में मौजूद एसएचओ और पुलिसकर्मी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान अमरजीत सवाल पूछता रहा कि शराबबंदी के बावजूद शराब की बिक्री मोतीपुर में क्यों हो रही है। शराबबंदी कानून की विफलता की पोल खुलता देख पुलिस कर्मियों ने अमरजीत की जमकर धुनाई कर दी। फिर लिखित शिकायत को लेकर पूरे मामले में लीपापोती कर दी गयी।


थाने में शराब की बोतल लेकर आए अमरजीत का कहना था कि मोतीपुर के अंदर गोविंद यादव दो साल से दारू बेच रहा है एसएसपी को फोन किया समाजसेवी पप्पू सिंह को फोन किया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लगातार शराब माफिया मोतिपुर में एक्टिव है। सूरत से शराब को लाया जाता है। मेरे गांव का चौकीदार एक नंबर का गांजाबाज और नशाबाज है। चौकीदार सूचना देने पर इन्फोर्मेशन लीक कर देता है। एसएचओ पिटाई करते रहे और युवक कहता रहा कि वह सच बोल रहा है उसके पास और भी कई सबूत है लेकिन उसकी बात एक ना सुनी गयी। 


हालांकि अब पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संबंध में जब एसएसपी अवकाश कुमार से बात की गयी तो उनका कहना था कि पिटाई के इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन आरोपी के खिलाफ शराब बेचे जाने का कोई मामला पहले से दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। देखिए वायरल वीडियो...........