ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शराब से मौत मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं, बोले मद्य निषेध मंत्री..NHRC का बिहार...

शराब से मौत मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं, बोले मद्य निषेध मंत्री..NHRC का बिहार दौरा समझ से परे

21-Dec-2022 02:20 PM

PATNA: छपरा में जहरीली शराब से 80 लोगों की मौत के बाद बिहार में सियासत तेज हो गयी है। विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। विधानसभा से लेकर संसद तक नीतीश सरकार को घेरने का काम बीजेपी व विपक्षी पार्टियां कर रही है। आज दूसरे दिन भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम छपरा में हैं। एनएचआरसी के बिहार दौरे पर मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि  मानवाधिकार आयोग की टीम का बिहार दौरा समझ से परे हैं। 


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दौरे पर मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जहरीली शराब पीकर यदि किसी की मौत होती है तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं है। ऐसे में मानवाधिकार आयोग की टीम का बिहार दौरा समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीकर मरे हैं लेकिन आज तक मानवाधिकार आयोग की टीम जांच के लिए वहां नहीं पहुंची।


मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शराब से मौत के बाद मुआवजे का एक्ट में कोई प्रावधान नहीं है। शराब पीकर लोगों ने गलती है। शराब पीकर लोगों ने कानून का उल्लंघन किया है। यह ह्यूमन राइट वायलेशन का प्रश्न नहीं है। एनएचआरसी अपने दौरे पर आई है जांच करना है। शराब से मौत मामले की जांच कर सकती है। 


बीजेपी पर हमला बोलते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जबतक हमलोग बीजेपी के साथ थे तब तक सभी चीजे सही थी लेकिन जब महागठबंधन में आ गये हैं तो सारी कमियां नजर आ रही है। बीजेपी सहित अन्य पार्टियों ने शराबबंदी कानून को सदन में पास किया उस समय सब ठीक लग रहा था अब यह कानून गलत नजर आ रहा है।