राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
16-Aug-2022 12:51 PM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया। राजभवन में आयोजित राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश मंत्रिमंडल के कुल 31 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य महागठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आज ही सभी मंत्रियों के विभागों को भी घोषणा कर दी जाएगी और शाम 4:30 बजे अपने सभी मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब बिहार पहले से और अधिक तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, आलोक मेहता, तेजप्रताप यादव, अफाक आलम, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, डॉ. सुरेन्द्र यादव, डॉ. रामानंद यादव, लेसी सिंह, मदन सहनी, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, संतोष कुमार सुमन, संजय झा, शीला मंडल, समीर महासेठ, प्रो. चंद्रशेखर यादव, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, अनीता देवी, जितेंद्र राय, जयंत कुमार, जमा खान, सुधाकर सिंह,मुरारी प्रसाद गौतम, कार्तिक सिंह, इसराइल मंसूरी, मो. शाहनवाज़ अख्तर, मो. शमीम और सुरेन्द्र राम शामिल हैं।