अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Dec-2020 11:24 AM
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अपनी पार्टी की कमान बेटे संतोष सुमन को सौंप सकते हैं. 18 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संतोष सुमन की ताजपोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर हो सकती है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय परिषद की आज अहम बैठक आयोजित हो रही है. इस बैठक में जीतन राम मांझी समेत राष्ट्रीय परिषद के तमाम सदस्य और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायक भी शामिल हो रहे हैं.
मांझी ने इसके पहले संतोष सुमन को नीतीश कैबिनेट में अपनी पार्टी के कोटे से जगह दिलवाई थी और अब यह माना जा रहा है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जाएगा. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अंदरूनी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक संतोष सुमन को नेतृत्व की कमान देने के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का इंतजार किया जाएगा. स्टैंड रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर बुलाई गई राष्ट्रीय परिषद की बैठक के के दौरान वहां मौजूद हम के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी यह कहा है कि संतोष सुमन अगर पार्टी की कमान संभालते हैं तो इससे कार्यकर्ताओं के अंदर नया उत्साह भरेगा.
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि जीतन राम मांझी लगातार जनहित के लिए काम करते रहे हैं. उनके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन संतोष सुमन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावी प्रक्रिया के दौरान जो नामांकन करेगा उसके बाद ही नए अध्यक्ष का चुनाव होगा. दानिश रिजवान ने कहा है कि अगर संतोष सुमन पार्टी की कमान संभालते हैं तो निश्चित तौर पर युवाओं में पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा.