दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Nov-2019 06:30 AM
DELHI : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र आगामी 13 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सरकार की तरफ से संसद में कई विधेयक लाए जाएंगे। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इसी सत्र में नागरिक संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की उम्मीद है।
संसद में कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चल पाए इसके लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार रहेगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष को शीतकालीन सत्र में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 13 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में सार्थक चर्चा कराना चाहते हैं।
पिछले सत्र में धारा 370 खत्म किए जाने का प्रस्ताव को संसद में सफलतापूर्वक पास करवा चुकी केंद्र सरकार अब नागरिक संशोधन विधेयक को से पारित करा सकती है। विपक्ष दल इस मुद्दे पर सरकार को अपनी रणनीति से घेरने की कोशिश करेंगे लेकिन बीजेपी की प्राथमिकता किसी तरह से इस विधेयक को पास कराने की होगी।