सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
24-May-2023 04:20 PM
By First Bihar
SASARAM: 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। बिहार में जेडीयू और आरजेडी समेत देशभर की 19 राजनीतिक दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर दिया है और उद्घाटन में शामिल नहीं होने का एलान कर दिया है। विपक्षी दलों का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के बजाए राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए। इसको लेकर देश में एक नया विवाद छिड़ गया है।
नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश में छिड़े इस सियासी संग्राम पर RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई है और कहा कि विपक्षी दल बेवजह मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि विपक्षी दलों को बीजेपी और केंद्र सरकार का विरोध करना है इसलिए कोई न कोई मुद्दा उठा देते हैं। विपक्ष के लोग अनावश्यक विरोध जता रहे हैं। परंपरा रही है कि कही राष्ट्रपति, कहीं प्रधानमंत्री, कहीं मुख्यमंत्री तो कहीं राज्यपाल उद्घाटन करते हैं।
बिहार में ही विधानसभा का उद्घाटन मुख्यमंत्री करते हैं, उसमें कहां ऐसा कोई नियम है कि राज्यपाल ही उद्घाटन करेंगे। नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विरोध करना और उसे विवाद का मुद्दा बनाना कहीं से भी उचित नहीं है। बताते चलें कि उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने के लिए डेहरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने संसद भवन के उद्घाटन को लेकर छिड़े विवाद पर अपनी राय रखी।