ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सांसद अजय निषाद की पत्नी की हार पर VIP का तंज, कहा- जनता...

सांसद अजय निषाद की पत्नी की हार पर VIP का तंज, कहा- जनता को वादा नहीं, काम पर भरोसा

20-Dec-2022 02:05 PM

PATNA: बिहार में संपन्न हो चुके पहले चरण के निकाय चुनाव के मतो की आज गिनती हो रही है। निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान कई चौंकाने वाले नतीजे भी सामने आए हैं। मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। अजय निषाद की पत्नी की हार पर मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने जोरदार हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि जनता वादा नहीं बल्कि काम पर यकीन करती है और वह अपना मत भी इसी के अनुरूप देती है।


दरअसल, देव ज्योति ने अपना राजनीतिक हमला बीजेपी सांसद अजय निषाद पर किया है। मुजफ्फरपुर के बीजेपी से वर्तमान सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद की स्थानीय निकाय चुनाव में हार गई हैं। रमा निषाद हाजीपुर नगर परिषद से चुनाव मैदान में उतरी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। रमा निषाद को वार्ड नंबर 1 से जोशना कुमारी ने हराया है।


देव ज्योति ने यह भी कहा कि हाल ही में संपन्न हुए कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में वहां की जनता ने वीआईपी के प्रति जो अपना प्यार दर्शाया है, उसे वीआईपी कभी नहीं भूल सकती। आगामी चुनाव में अगर वीआईपी को मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार खड़ा करने का मौका मिलेगा तो पार्टी विकास की गंगा बहाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेगी। कुढ़नी समेत पूरे जिले में विकास की गंगा जरूर बहेगी।