मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
17-Aug-2023 05:30 PM
By First Bihar
KAIMUR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी गुरुवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे, जहां हजारों लोगों की भीड़ ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि निषाद समाज अपनी एकता और ताकत के लिए जाना जाता है। आज फिर से अपनी पहचान साबित करने का समय आ गया है, जब अपने दोस्त और दुश्मनों की पहचान की जाए।
उन्होंने कहा कि अब यह तय करना है कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम नही सुनेंगे। सहनी ने आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए सभी के हाथों में गंगा जल लेकर पूर्वजों और अपने कुल देवता को साक्षी मानकर संकल्प कराया। आज की यात्रा की शुरुआत रामगढ़ से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपनी पार्टी के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा दुर्गावती, हाता, भभुआ होते हुए सवार पहुंची। सभी जगहों पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा था और लोगों ने उत्साह के साथ संकल्प लिया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइक और चार पहिया वाहन के साथ शामिल हुए।
लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि हमें जरूरत है कि अपनी वोट की शक्ति को पहचाने। उन्होंने कहा जिस तरह लोग साथ में संकल्प ले रहे हैं उससे साफ है कि अब तक जो निषादों का वोट खरीदते थे उनका भ्रम अब टूट जाएगा। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि देश का संविधान एक है, जब अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो फिर बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं।