ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

राजनाथ सिंह को राजपूत होने की सजा भुगतनी पड़ी, JDU प्रवक्ता संजय सिंह ने BJP नेतृत्व को निशाने पर लिया

29-Dec-2019 09:20 PM

ARA : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के लिए हमदर्दी दिखाते हुए बीजेपी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। महाराणा प्रताप स्मृति समारोह के आयोजन को लेकर बिहार भर में राजपूतों को गोलबंद करने में जुटे संजय सिंह ने कहा है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह को राजपूत होने की सजा भुगतनी पड़ी है। संजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह बीजेपी में दूसरे नंबर पर आने वाले कद्दावर नेता थे लेकिन राजपूत होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया गया। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि अब देशभर के राजपूतों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का वक्त आ चुका है।

भोजपुर जिले में आज संजय सिंह अपने अन्य साथी नेताओं के साथ महाराणा प्रताप स्मृति समारोह को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक और जनसंपर्क के लिए पहुंचे। नगर प्रचारिणी हॉल में संजय सिंह ने समीक्षा बैठक को संबोधित किया इस बैठक को संबोधित करने के दौरान जदयू प्रवक्ता ने राजनाथ सिंह एक और उन्हें किनारे लगाए जाने की चर्चा की। 

आपको बता दें कि आगामी 20 जनवरी 2020 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पूण्य तिथि पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित है, जिसके मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय सिंह 8 ने नवम्बर को चम्पारण की धरती मोतिहारी से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की थी वह अब तक 27 जिलों में समीक्षा बैठक कर चुके हैं। संजय सिंह के साथ के साथ युवा जदयू के प्रवक्ता ओमप्रकाश सेतु समेत कई नेता मौजूद रहे.