ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / संजय जायसवाल पर अब मुकेश सहनी ने भी साधा निशाना, बोले.. डॉक्टर की...

संजय जायसवाल पर अब मुकेश सहनी ने भी साधा निशाना, बोले.. डॉक्टर की डिग्री लेने से कोई बढ़िया राजनेता नहीं बन जाता

25-Jun-2022 09:55 AM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के बीच चल रही सियासी बयानबाजी अब दिलचस्प दौर में आगे बढ़ गई है. जेडीयू ने लगातार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के ऊपर निशाना साधा है. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी जेडीयू के नेताओं को जवाब देने से पीछे नही हट रहे, लेकिन इस पूरे प्रकरण में अब मुकेश सहनी की एंट्री हो गई है. मुकेश सैनी ने संजय जयसवाल के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि डॉक्टर की डिग्री लेने से कोई बढ़िया राजनेता नहीं बन सकता.


वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को कहा कि चिकित्सक की डिग्री राजनीति की निपुणता का प्रमाण नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या नेता अपनी मेहनत और जनता की स्वीकार्यता के बाद ही आगे बढ़ता है. लोकतंत्र में मर्यादा की बात करने वाली भाजपा को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए.


मुकेश सहनी ने याद कराते हुए कहा कि वीआईपी भी विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन में लड़ा था, लेकिन बाद में हमारे ही विधायकों को अपने में मिला लिया गया. आज महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल पुथल के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि गैर भाजपा की सरकार भाजपा के लिये किरकिरी बनी रहती है. उन्होंने कहा कि आज नीतीश सरकार पर उंगली उठाने वाले नेता को समझना चाहिए कि आज जो वे और उनकी पार्टी सत्ता में बने हुए हैं, तो उसका कारण नीतीश कुमार की जनता में स्वीकार्यता ही है. उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा गया था. सहनी ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और वही हिसाब भी लेती है, इसलिए वह चुनाव में किए वादे को पूरा करे.