Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-May-2020 05:25 PM
PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस ने पर निशाना साधा है. कहा कि कोरोना से चल रही जंग में पूरे देश को एकजुट देख कर कांग्रेस और उसके साथी विपक्षी दलों के सीने पर सांप लोटने लगे हैं. इसीलिए झूठ, अफवाहों और दुष्प्रचार के सहारे एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे इस लड़ाई में देश कमज़ोर पड़ जाए और इन्हें अपनी राजनीति चमकाने का मौका मिले.
जायसवाल ने कहा कि कभी इनके नेता आरोग्य सेतु पर झूठ बोलते हैं तो कभी श्रमिक ट्रेन और पीएम केयर फंड पर सवाल खड़े करते हैं. ओछी राजनीति का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि एक तरफ पहले इनके सर्वोच्च नेता श्रमिक ट्रेन में किराया लगने का झूठ फैलाते हैं. गरीबों से हमदर्दी के नाम पर झूठे आंसू बहाकर उनके टिकट का पैसा वहन करने का वादा करते हैं और ठीक इसी समय इस झूठ को सच दिखाने के लिए इनके द्वारा शोषित राज्यों में मजदूरों से सचमुच का किराया वसूला जाने लगता है.
जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन पर भी इनका रवैया इसी तरह का है. जिस लॉकडाउन की तारीफ खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र समेत विश्व की कई ख्याति प्राप्त संस्थाएं कर चुकी हैं, यह लोग उसके खिलाफ़ भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र, राजस्थान व केरल सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों से किराया लिया जा रहा है, जिसमें से राजस्थान सरकार ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है.