ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / नीतीश के लिए अपनों ने छोड़ा तो RJD का मिला साथ, BJP प्रदेश...

नीतीश के लिए अपनों ने छोड़ा तो RJD का मिला साथ, BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी बवंडर

03-May-2020 01:20 PM

PATNA: बीजेपी के बयान के बाद बिहार की राजनीति में सियासी बवंडर मचा हुआ है. आरजेडी के भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया उसको जब हमलोग सवाल करते थे तो जेडीयू नेता तिलमिला जाते थे. लालू प्रसाद का नाम लेकर चुप कराने की कोशिश करते थे. लेकिन इस सवाल का जवाब देना होगा. 

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सीएम नीतीश की इच्छा शक्ति बढ़ गई है. हमलोग कई दिनों से बिहारी मजदूरों और छात्रों को लाने की बात करते थे तो यह तिलमिला जाते थे और लॉकडाउन का हवाला देते थे. लेकिन यूपी के सीएम योगी ने अपने छात्रों को कोटा से लाकर दिखा दिया. भाई वीरेंद्र ने कहा कि अब सीएम नीतीश को अपनी गलतियों को मान लेना चाहिए और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बातों को मानना चाहिए.


 जानिए संजय जायसवाल क्या बोले थे

सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार की चौतरफा आलोचना को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए ही बिहार सरकार पर भड़ास निकाली थी. जायसवाल ने कहा था कि बिहार सरकार के साथ दिक्कत यह है कि कोई पदाधिकारी मीडिया के सामने आकर यह स्पष्ट तक नहीं करता है कि किस जोन में कौन सी दुकानें खुलेगी या ट्रेन बिहार आ रही है तो इसके लिए किस संबंधित राज्य में रजिस्ट्रेशन कराना है. संकट के इस दौर में यह गंभीर स्थिति है. जायसवाल ने कहा था कि बिहार सरकार के रवैया के कारण ही सोशल मीडिया पर जिस व्यक्ति को जो समझ में आता है वह वैसा लिख देता है. बिहार सरकार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को देखना चाहिए. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव सामने आकर सभी बातों को मीडिया के सामने अच्छे से रखते हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का वह बयान पार्टी का अधिकारिक बयान है और ऐसे में सरकार के अंदर बैठे बीजेपी नेताओं के होश उड़ गए हैं.