ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / संजय जायसवाल बोले- तेजस्वी सिर्फ चुनावी सीजन में दिखने वाले नेता, बिहार में...

संजय जायसवाल बोले- तेजस्वी सिर्फ चुनावी सीजन में दिखने वाले नेता, बिहार में आकर करें राजनीति

16-Dec-2020 03:03 PM

PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला हैं. जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी सिर्फ चुनावी सीजन में दिखने वाले नेता हैं. अगर उनको राजनीति करनी हैं तो वह बिहार आकर राजनीति करें. 

ट्विटर से निकले बाहर

जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार सरकार को लेकर सवाल करते हैं. लेकिन उसको मेरा सुझाव हैं कि वह जिस जगह से ट्वीट करते हैं वहां से बाहर निकले. वह बिहार आकर राजनीति करें. उनको ट्विटर की राजनीति से आगे निकलना चाहिए. वह सिर्फ चुनाव में आते हैं और हेलिकॉप्टर से दौरा करते हैं फिर चले जाते हैं. 

मजबूत विपक्ष जरूरी

जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी बिहार आकर यहां की परिस्थियों को आकर देखना चाहिए. बिहार में आकर घूमना चाहिए. राज्य के लिए विपक्ष का होना जरूरी है, लेकिन तेजस्वी यादव बिहार छोड़कर हमेशा दिल्ली फरार हो जाते है. 


तेजस्वी ने सरकार पर बोला था हमला

तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फ़रेब से बनी बिहार सरकार को आज एक महीना हो गया है. सरकार में दो उपमुख्यमंत्री और सबसे अधिक मंत्री, विधायक वाली BJP के MP, MLA और मंत्री ही प्रतिदिन अपनी लूटेरी सरकार, CM और पार्टी पर सवाल उठाते हैं. मुख्यमंत्री जी, विपक्ष के तर्क व तथ्यपूर्ण सवालों का कभी भी उत्तर नहीं देते क्योंकि उनके पास जवाब ही नहीं होता. अगर विपक्ष का जवाब देने में किसी प्रकार की बची-खुची प्रतिष्ठा का क्षरण होता है तो अपने सबसे बड़े सहयोगी और उनके मंत्रियों की शंकाओं का ही लोकहित में जवाब दे दिजीए.