ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR CRIME : संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में...

BIHAR CRIME : संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

04-Dec-2024 11:21 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट , छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुज़फ़्फ़रपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक युवक शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके के महिषवारा में स्थित बागमती नदी के बांध किनारे आज अहले सुबह लोगों की नजर एक 25 वर्षीय युवक के शव पर पड़ी, जिसके इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी युवक के बरामद शव का शिनाख्त नहीं हो पायी है। वहीं मामले की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।


बता दें कि, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके के महिषवारा में स्थित बागमती नदी के बांध किनारे का है जहां आज अहले सुबह लोगों की नजर एक 25 वर्षीय युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद मामले की सुचना लोगो ने औराई थाना के पुलिस को दिया।


इधर, बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे तो मामले की गंभीरता को देखते हुए औराई के प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अभिजीत अलकेश भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं पुलिस जांच में जो प्रथम दृष्टि मामला सामने आया है कि युवक की गला दवा कर हत्या की गई है क्योंकि बरामद शव के गले में निशान पुलिस जांच में पाया गया है। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस को अभी तक हत्या के कोई ठोस कारण का नहीं पता चल पाया है।