ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / 3 लाख से अधिक संविदाकर्मियों के लिए गुड न्यूज, बिहार की NDA सरकार...

3 लाख से अधिक संविदाकर्मियों के लिए गुड न्यूज, बिहार की NDA सरकार करने जा रही ये बड़ा काम

06-Feb-2024 07:03 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राज्य के तीन लाख से अधिक संविदाकर्मियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। नीतीश सरकार ने संविदा पर बहाल नियोजित कर्मियों के मानदेय और उनकी पारिश्रमिक को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी कर लिया गया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के संविदाकर्मियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


यह कमेटी जल्द ही बैठक कर मानदेय बढ़ाने पर विचार करेगी। इस कमेटी में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव या सचिव सदस्य होंगे जबकि सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग के प्रधान सचिव और सचिव सदस्य होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से इससे संबंधित प्रस्ताव कमेटी की बैठक में रखने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेंद्र ने सभी विभागों के शीर्ष अधिकारियों को और जिलों के डीएम प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।


यह कमेटी दो बिंदुओं पर विचार कर संविदा कर्मियों के मानदेय और पारिश्रमिक का निर्धारण करेगी। जिसमें पहला बाजार का दर और दूसरा, सरकार में समकक्ष पद के कर्मियों के प्रारंभिक स्तर का वेतन, महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों को मिलाकर वेतन। संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक निर्धारण-पुनरीक्षण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव ने निर्देश जारी कर दिया है। सभी विभागों से प्रस्ताव आने के बाद जल्द ही कमेटी की बैठक में इसपर निर्णय लिया जाएगा।