ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में मौत के मुंह में 3 घंटे तक रही महिला, लोगों की मिन्नत के बाद टला बड़ा हादसा

10-Jul-2019 02:28 PM

By 11

SAMSTIPUR: फिल्म शोले का वह सीन आज भी लोगों के जेहन में ताजा है, जिसमें वीरू अपनी वसंती के लिए पानी के टावर पर चढ जाते है. लेकिन बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव में वीरू की तरह एक महिला हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गयी. यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी. मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और जिलाधिकारी को दी. साथ ही महिला से नीचे उतर आने की अपील करते रहे. करीब तीन घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, स्थानीय लोग और प्रशासन के लगातार समझाने बुझाने के बाद महिला अपने आप टावर से नीचे उतर आय. महिला के उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली.महिला उजियारपुर प्रखंड के ही निकसपुर निवासी सुरेश महतो की पत्नी ममता देवी बतायी जा रही है. जिसको लोग विक्षिप्त बता रहे है. पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गयी है.