ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में महिला समेत 2 की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसनी

30-Jun-2024 08:01 PM

By RAMESH SHANKAR

 SAMASTIPUR: बिहार में एनडीए की सरकार है। इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां लूटपाट के दौरान एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


समस्तीपुर में बैखोफ अपराधियों का तांडव जारी है। रविवार को विभूतिपुर थाना के सकड़ा गांव में पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बदमाशों महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सकड़ा गांव की है। जहां एक बाइक पर सवार 3 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने त्रिमूर्ति डेयरी और सीएसपी के संचालक रजनीश कुमार को पीछे से आकर पिस्टल सटाकर गल्ले की चाबी मांगा। उसमें रखे 40 हजार रूपये लूट लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से भागने लगे तभी CSP में मौजूद एक महिला ग्राहक शोर मचाने लगी। महिला के शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मार उसकी भी हत्या कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं भागने के दौरान डेयरी के कर्मी द्वारा बदमाशों को पकड़ने की कोशिश के दौरान बाइक के पीछे बैठे एक बदमाश ने उसके सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद जुटे लोगों ने डेयरी कर्मी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। 


जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधेल निवासी स्व. जोगी राय के 32 वर्षीय पुत्र अजय राय के रूप में हुईं है। वहीं महिला की पहचान सकड़ा निवासी मंजेश सहनी की 28 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।