ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; स्कूली छात्रा समेत...

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; स्कूली छात्रा समेत तीन की मौत

11-Mar-2024 01:11 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  समस्तीपुर के खानपुर में यात्री बस पलटने से एक स्कूली छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे खानपुर थाना इलाके में रेबड़ा चौक पर हुआ। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। इतना ही नहीं घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्सा का सामना करना पड़ा। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में बच्ची स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान बस पलटने से वह उसके नीचे दब गई। इसके अलावा बस में सवार एक यात्री और बस के खलासी की भी इस हादसे में मौत हो गई। बस में सवार एक दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया। यह बस समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही थी। उस पर 30 से अधिक लोग सवार थे।


वहीं, इस घटना को लेकर  ग्रामीणों ने बताया कि  ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। रेबड़ा चौक पर मोड़ होने के बावजूद चालक ने तेज गति में ही बस को घुमा दिया, जिससे असंतुलित होकर वह पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जा रही बच्ची सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ी थी, उसी पर बस गिर गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस को उठा कर खड़ा किया, तब तक बच्ची की मौत हो गई। 


उधर, इस घटना में मृतका की पहचान रेबड़ा निवासी महेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री निखिला कुमारी के रूप में हुई है। उसके अलावा बस के खलासी शिवाजीनगर के रजौर निवासी नामदेव एवं यात्री दरभंगा जिले के बिरौल थाना के अम्बा बिजौलिया निवासी बौकू चौपाल की मौत हुई। हादसे में जख्मी लोगों को आननफानन में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मौके से हट गई।