ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / news / सम्राट को दिलीप का आदेश, अब सप्ताह में दो दिन करना होगा यह...

सम्राट को दिलीप का आदेश, अब सप्ताह में दो दिन करना होगा यह काम; सभी मंत्रियों के लिए जारी हुआ आदेश

31-Jul-2024 09:23 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिलीप जायसवाल अपने रंग में रंगते हुए नजर आ रहे। दिलीप ने कुर्सी संभालते ही सबसे पहला आदेश सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को दिया है।


दिलीप जायसवाल ने यह आदेश जारी किया है कि भाजपा कोटे के सभी मंत्री अब सप्ताह में दो दिन सीधा जनता से जुड़ेंगे। उनका यह आदेश सबसे अधिक चर्चा में इसलिए बना हुआ है क्योंकि इस आदेश का असर सम्राट चौधरी पर सबसे ज्यादा अधिक देखने को मिल सकता है। इस बात की चर्चा भाजपा नेताओं के बीच  है।


दरअसल, दिलीप ने यह आदेश जारी किया है कि अब भाजपा कोटे के सभी मंत्री जन-सहयोग कार्यक्रम के तहत सीधे जनता से रूबरू होंगे। इसके लिए मंत्रियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल का यह पहला निर्णय है।  इस कार्यक्रम की शुरुआत एक अगस्त से होगी। पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक यानी कुल तीन घंटे तक इसका संचालन होगा।


बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य यह रखा गया है कि पिछले दिनों जनता और कार्यकर्ता के बीच जो नाराजगी थी उसको दूर किया जाए। इसके साथ ही पार्टी और संगठन का पकड़ वापस से मजबूत हो सके। क्यूंकि शिकायतों व समस्याओं का समाधान हो जाने के बाद जनता के बीच पार्ट संगठन और  अच्छी छवि बनेगी, जो आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए लाभप्रद होगा।


आपको बताते चलें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में अभी भाजपा कोटे से 15 मंत्री हैं। रविवार को जन-सहयोग कार्यक्रम नहीं होगा। शेष छह दिन में दो दिन (मंगलवार व शुक्रवार) उप मुख्यमंत्रियों के लिए निर्धारित हो गए। बाकी दिन अलग अलग विभाग के मंत्री भाजपा दफ्तर में बैठेंगे।