ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सम्राट चौधरी ने ललन सिंह को फिर बताया नौकर, कहा- नौकरों पर नहीं...

सम्राट चौधरी ने ललन सिंह को फिर बताया नौकर, कहा- नौकरों पर नहीं बोलते.. मालिक को जवाब देंगे

14-Jul-2023 05:36 PM

By First Bihar

PATNA:  जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के यह कहने पर कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है और बेवजह लाठीचार्ज की घटना को तूल दे रही है। ललन सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ललन सिंह को नौकर बताते हुए कहा कि वे नौकरे पर कुछ नहीं बोलते हैं, अगर मालिक कुछ बोलेगा तो उसको जरूर जवाब देंगे। 


दरअसल, लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी ने आज राजभवन मार्च किया और राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से मिलकर बिहार के ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी दी। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने ललन सिंह को लेकर सम्राट चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने बस इतना कहा कि वे नौकरों के बातों का जवाब नहीं देते हैं, हां अगर उनके मालिक कुछ बोलेंगे तो उसपर जरूर बोलेंगे। इसके बाद सम्राट चौधरी राजभवन से रवाना हो गए। बता दें कि ललन सिंह ने कहा है कि बीजेपी बिना किसी वजह के दो घटनाओं को एकसाथ जोडकर तूल दे रही है। झूठा आरोप लगा रही है कि लाठीचार्ज में उनके नेता की मौत हुई है।


इससे पहले राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए घटक दल के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे कहा है कि बिहार में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एनडीए ने आग्रह किया है कि पुलिस लाठीचार्ज की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज या सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है और नीतीश कुमार गुंडों के बल पर बिहार में सरकार चलाना चाहते हैं। सम्राट ने बताया कि राज्यपाल ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।