पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
14-Jan-2022 12:52 PM
PATNA : देश के प्रसिद्ध नाटककारों में शुमार किये जाने वाले दया प्रकाश सिन्हा की सम्राट अशोक पर लिखी गयी किताब को लेकर जेडीयू ने पिछले कई दिनों से सियासी तूफान मचा रखा है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से लेकर उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता बीजेपी पर ताबडतोड़ हमला बोल रहे हैं. अब इस पर राजद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू दोनों एक ही थाली के चट्टी बट्टी हैं. एनडीए के लोग ही देश में नफरत फैलाते हैं. भाजपा ऐसे ही लोगों को पद्मश्री देती है. अब जेडीयू के लोग इसका विरोध कर रहे हैं जब पुरस्कार मिला था तब विरोध क्यों नहीं किया. राजद प्रवक्ता ने कहा कि सबसे पहले हमी लोगों ने कहा था कि इनका पद्मश्री वापस होना चाहिए.
क्या है मामला
दरअसल, लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता दया प्रकाश सिन्हा ने अपने नाटक में सम्राट अशोक को बदसूरत और क्रूर शासक बताया है जिसने भाई की हत्या कर सत्ता हथियाई थी. इतना ही नहीं नाटक में मौर्य शासक की तुलना औरंगजेब से की गई है. और भी कई तरह के आक्षेप लगाए गए हैं.
उनके इस नाटक के बाद बिहार एनडीए में रार बढ़ गया है. इसकी मुख्य वजह उनके बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जुड़े की वजह भी है. जिसकी वजह से जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार सहयोगी पार्टी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.