ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / समय पर होगा यूपी निकाय चुनाव, BJP पर ललन सिंह का बड़ा हमला..भाजपा...

समय पर होगा यूपी निकाय चुनाव, BJP पर ललन सिंह का बड़ा हमला..भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब

27-Dec-2022 03:33 PM

DESK: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव अब  बिना ओबीसी आरक्षण के समय पर होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यह फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट के इस फैसले का जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह ने स्वागत किया है। बीजेपी पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा कि भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसे लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "बिहार में भाजपाई साज़िश नाकाम हुई, उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार बेनकाब। स्पष्ट है कि इनके नेता @narendramodi जी का पिछड़ा चेहरा बनावटी और केवल दिखावा है।


ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी का आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। बीजेपी शासित राज्यों में आरक्षण का यही हश्र है। बिहार में @NitishKumar जी ने साबित कर दिया है कि उनके रहते आरक्षण व्यवस्था में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। अतिपिछड़ा आरक्षण व्यवस्था के साथ बिहार में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो रहा है।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर लखनऊ बेंच ने फैसला सुनाते हुए ओबीसी आरक्षण के बिना समय पर चुनाव कराने का निर्देश दिया। अब ओबीसी के लिए आरक्षित सभी सीटें अब जनरल मानी जाएगी। कोर्ट के इस फैसले से राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है। 5 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को खारिज किया गया है।