होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
22-Jan-2020 01:11 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: अवैध गन फैक्ट्री को लेकर मुंगेर तो पूरे देश में फेमस है, लेकिन अब बिहार के दूसरे जिलों में भी गन फैक्ट्री का खुलासा हो रहा है. पुलिस ने समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर में छापेमारी कर गन फैक्ट्री का आज खुलासा किया है.
पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो हथियार बनाने वाले मिस्त्री भी शामिल है. मौके पर एक निर्मित और काफी संख्या में अर्ध निर्मित पिस्टल और इसे बनाने बाले औजार को पुलिस ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि यहां पर काफी दिनों से हथियार बनाने का काम हो रहा था.
मुंगेर से जुड़ा कनेक्शन
गिरफ्तार युवकों में एक घर का मालिक और दो गन मिस्त्री बताए जा रहे है. वही दोनों मिस्त्री मुंगेर जिला के मो.अप्पू और सज्जन कुमार के रूप में अपना नाम बताया है. दोनों मुंगेर से समस्तीपुर में हथियार बना रहे थे और यही से हथियारों की सप्लाई करते थे. फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही हैं.