ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

07-Aug-2019 10:37 AM

By 3

SAMASTPUR: समस्तीपुर सदर अस्पताल में आज सुबह आग लग गई. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. खबर के मुताबिक समस्तीपुर सदर अस्पताल के गायनी वार्ड में आज सुबह 7:30 बजे अचानक आग लग गई. तेज धुआं और आग की लपटें निकलता देख अस्पताल में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की मदद से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अभी तक की जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा. इस अगलगी में कई उपकरण जल गए. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट