होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
07-Mar-2020 05:38 PM
SAMASTIPUR :
महिला दिवस से एक दिन पहले ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने स्त्री शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया है. ECR ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी एक दिन के लिए महिलाओं को समर्पित किया है. इस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा से लेकर परिचालन तक की जवाबदेही महिला कर्मियों के हाथों में है. टिकट काटने से लेकर ट्रेन चलाने का काम महिलाओं को दिया गया.
महिला दिवस पर इस तरह की अनोखी पहल रेलवे पहले भी कर चुकी है. डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस तरह की पहल का असल मकसद महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना होता है. ट्रेन नंबर 75253 समस्तीपुर से दरभंगा जाने वाली डीएमयू सवारी गाड़ी का परिचालन महिला लोको पायलट द्वारा किया गया. इस ट्रेन को डीआरएम अशोक माहेश्वरी, एडीआरएम संतराम मीणा और अन्य वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
ट्रेन चलाने से लेकर स्टेशन परिसर की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को महिलाओं के हाथों में सौंपा गया था. इस मौके पर स्टेशन परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था. स्टेशन काफी खूबसूरत दिख रहा था. विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर कई महिलाएं भी उपस्थित थीं. बता दें कि इससे पहले भारत के आधा दर्जन रेलवे स्टेशन पर इस तरह के नज़ारे देखने को मिले हैं. मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन की भी पूरी जिम्मेदारी नारी शक्ति के हाथ में है.