होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
17-Aug-2020 02:24 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराधियों का ताडंव जारी है. आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुफ्फसिल थाना अंतर्गत जितवारपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है.
बताया जा रहा है कि रविवार की रात दिवाकर राय नाम के एक शख्स को उसके घर से अगवा कर लिया गया था. दिवाकर की लाश सोमवार को गंडक नदी में तैरती मिली है.उसके डेडबॉडी को देखने से लग रहा था कि बड़ी बेरहमी से पहले उसके साथ मारपीट की गई है फिर गले मे गोली मारकर हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया था.
जानकारी के अनुसार जितवारपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. दोनों गुट के लोग एक -दूसरे पर कई बार हमला भी कर चुके थे. करीब 9 महीने पहले पुलिस ने भी दिवाकर को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी भी हुआ था.उसे जेल भेजने पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया था. तब दिवाकर ने पुलिस पर ही अपनी हत्या की नीयत से मारपीट का आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग में गुहार लगाई थी. जिसमे फिलहाल पुलिस की भूमिका की जांच भी चल ही रही है. उस मामले में कुछ दिन पहले ही दिवाकर जेल से छूटकर बाहर आया था. इसी बीच रविवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ पंचायत के फरपुरा गांव से क़रीब एक दर्ज़न लोगों ने दिवाकर को उठा लिया था. बताया जाता है कि इसकी सुचना उसके एक साथी ने परिजनों को दी. उसके बाद परिजन उसकी खोज रात भर करते रहे लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. सोमवार की सुबह उसका शव गंडक नदी किनारे देखे जाने की सुचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है.
पुलिस का बताना है कि मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर कई मामले भी दर्ज़ हैं। अभी कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूटा था। हत्या किसके द्वारा और किस वजह से की गई है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फ़िलहाल इस घटना को लेकर पुरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।