ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में व्यवसायी से 1.7 लाख की लूट, अपराधियों की तस्वीर CCTV में हुई कैद

13-Oct-2022 09:15 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का जहां अपराधियों ने पशु का चारा बेचने वाले व्यवसायी को निशाना बनाया है। 


पिस्टल के बल पर अपराधियों ने एक लाख सात हजार रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में अपराधियों की आवाज भी कैद हो गयी है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी अमरजीत कुमार ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर के पास उसकी पशु चारे की दुकान है। वह पशु चारा का थोक विक्रेता है। 


12 अक्टूबर दोपहर दो बजे के करीब एक बाइक से तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे। उनमे से दो दुकान के अंदर दाखिल हुए और पिस्टल की नोंक पर गल्ले में रखे 1 लाख 7 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जबकि तीसरा बाइक पर ही बैठा रहा। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। समस्तीपुर में लगातार हो रही लूट और हत्या की घटनाओं से लोगों मे दहशत का माहौल है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं मानों इनके मन से पुलिस का डर ही खत्म हो गया है। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। 


घटना के चौबीस घंटे से अधिक हो गये है लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। जबकि सीसीटीवी में अपराधियों का चेहरा कैद हो गया है। अब देखने वाली बात यह होगी की पुलिस आखिर कब तक इन लूटेरों को गिरफ्तार कर पाती है।