ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

अपने सामान की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही बिहार पुलिस, समस्तीपुर में थाने से गायब हुआ राशन लदा ट्रक

11-Oct-2019 09:11 PM

SAMASTIPUR : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां तक कि अपराधी पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं. पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल खबर समस्तीपुर जिले से है. जहां एक थाने से राशन लदा हुआ ट्रक अचानक गायब हो गया. पुलिसवाले भी इस घटना को लेकर सकते में हैं कि आखिरकार ट्रक कहां गया.


घटना जिले के नगर थाना की है. जहां अपराधियों के आगे पुलिस ने पूरी तरह हथियार डाल दिये हैं. इसका नतीजा है कि पुलिस अब अपने सामान की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही है. क्योंकि नगर थाना परिसर में जब्त एसएफसी का खाद्यान्न लदा ट्रक अचानक से गायब हो गया. जिसके बाद पुलिसवालों की नींद उड़ गई. मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एमवीआई राकेश रंजन ने सरकारी खाद्यान्न लदा ट्रक  जेएच 10एन/8352 को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा था.



घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ड्राइवर की ओर से गाड़ी का समुचित कागजात नहीं दिखाने पर एमवीआई ने ट्रक को सीज कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया था. लेकिन देर रात गाड़ी नगर थाना परिसर से गायब हो गई.