ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

मतगणना से पहले RJD नेता के बेटे का मर्डर, कुछ ही महीने पहले मां को भी अपराधियों ने मारी थी गोली

09-Nov-2020 09:25 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR :  बिहार चुनाव  रिजल्ट कल मंगलवार को आने वाला है. चुनाव परिणाम आने से पहले बिहार के आरा और समस्तीपुर जिले से दी बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. समस्तीपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजद नेत्री और जिला परिषद सदस्य मंजू देवी के बेटे का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. कुछ ही महीने पहले अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य मंजू देवी पर भी अंधाधुंध फायरिंग की थी.


वारदात समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना इलाके की है. जहां गंगापुर में अपराधियों ने राजद नेत्री और जिला परिषद सदस्य मंजू देवी के बेटे का मर्डर कर दिया है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी थाना के गंगापुर स्थित भोनू चौक के पास सोमवार की शाम जिला पार्षद का पुत्र नवनीत कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह कहीं जा रहा था, इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी.


गोली लगने के बाद वनीत कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन अंततः उसकी जान नहीं बच सकी और उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पिंटू के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


आपको बता दें कि कुछ ही महीने पहले पिंटू की मां व बाघी पंचायत की जिला परिषद सदस्य मंजू देवी को भी अपराधियों ने गोली मारी थी. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र गंगापुर-भट्ठी चौक के बीच एनएच 28 पर बाइक सवार अपराधियों ने मंजू देवी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई थीं. उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था.


बाघी पंचायत की जिला परिषद सदस्य मंजू देवी अपने भतीजे के साथ मोटर साइकिल से जा रही थीं. इस दौरान अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिला पार्षद को 3 गोलियां लगी थीं. एक गोली बांह में और दो गोली कमर में लगी थी. किसी तरह इनकी जान बचाई जा सकीय थी. लेकिन आज अपराधियों ने इनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया.