होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
23-Jan-2021 09:36 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया. वहीं पुल के नीचे गिरने से चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पुल पर जिस जगह ये ट्रैक्टर लटका था, वहां पर घनी आबादी है. यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ नीचे आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. रेलिंग के गिरने से वहां उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रैक्टर के पुल पर लटकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को वहां से हटाने में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज पर मगरदही घाट की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और वह सीधे ही पुल की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया. गनीमत यह रही कि जब ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो वहाँ पर लोगों की आवाजाही काम थी. पुल पर ट्रैक्टर लटकने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई और लोग ट्रैक्टर को देखने के लिए पुल पर पहुंचे गए. इसके चलते ओवर ब्रिज के नीचे और ब्रिज पर जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को उतारने की कार्रवाई में जुट गयी है.
ट्रैक्टर अगर ट्रॉली सहित पुल के नीचे आ जाता तो निश्चित ही वहां पर बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि जिस जगह पर ट्रैक्टर लटका हुआ था. वहां पर लोगों की काफी भीड़ रहती है. उस जगह पर कोयला का दुकान है, जहाँ जलावन खरीदने के लिए लोग आते हैं. लेकिन संयोग से वह उस समय बंद था. दअरसल ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली भी लगी हुई थी. जिस समय ट्रैक्टर अनियंत्रित और रेलिंग तोड़कर हवा में लटका तो पीछे लगी ट्रॉली ओवर ब्रिज के रेलिंग से फंस गई और ट्रैक्टर नीचे नहीं गिर सका.