होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
26-Mar-2021 01:25 PM
SAMASTIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
ताजा मामला समस्तीपुर के वैनी ओपी इलाके की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर पूसा के प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी के पति की गोली मारकर हत्या कर दी है. प्रखंड प्रमुख के पति की घर में घुसकर हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख के घर पर हमला बोल दिया और उनके पति अन्नु तिवारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.गोली लगने से प्रखंड प्रमुख के पति की मौके पर ही मौत हो गई.
मर्डर की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है. हत्या को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका फिलहाल पता नहीं लग सका है.