ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में खरगे के हेलिकॉप्टर की तलाशी, कांग्रेस ने पूछा सवाल- NDA नेताओं की तलाशी क्यों नहीं ली गयी?

11-May-2024 10:45 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को समस्तीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान जिस हेलिकॉप्टर से वो जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान में उतरे थे उस हेलिकॉप्टर की पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली। 


अंचलाधिकारी और मुफ्फसिल थाने के महिला थानेदार के नेतृत्व में ऐसा किया गया लेकिन तलाशी के दौरान कुछ भी हासिल नहीं हुआ। खरगे के हेलिकॉप्टर की तलाशी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के इस रवैय्ये पर कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है। पूछा है कि एनडीए प्रत्याशियों के हेलिकॉप्टर की जांच क्यों नहीं की गयी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने इसे प्रशासन का पक्षपात पूर्ण रवैय्या करार देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के किसी भी नेता के हेलिकॉप्टर की तलाशी क्यों नहीं ली गयी। 


सिर्फ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गयी। ऐसा नहीं होना चाहिए।  इस संबंध में मुफ्फसिल थानेदार पिंकी प्रसाद ने बताया कि ऐसी बात नहीं है सभी हेलिकॉप्टर की जांच की गयी। चुनाव आयोग के निर्देश पर ऐसा किया गया है।