ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर : गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

22-Mar-2021 03:22 PM

SAMASTIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया है. 

मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के केवस निजामत पंचायते के बगरा चौर की है, जहां नहाने के दौरान गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों दोनों बच्चों की लाश बाहर निकाली. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चौर में पानी भरा था. केवस निजामत के रहने वाले बच्चे अक्सर पानी में नहाने आते थे. सोमवार को भी दो बच्चें स्नान कर रहे थे, तभी एक बच्चा पानी में डूबने लगा. एक बच्चे को डूबता देख दूसरे बच्चे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूब गया औऱ दोनों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद दोनों बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.