सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
09-Nov-2022 02:54 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े फिनो बैंक के सीएसपी संचालक को गोली मारकर उनसे 50 हजार रुपए लूट लिया। घटना को आज यानी बुधवार को वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुंनडहिया गाछी के पास अंजाम दिया गया है। घटना उस समय हुई जब वह वारिसनगर के गोही गांव से सीएसपी खानपुर रतन चौक जा रहे थे।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बदमाशों ने उनके दोनों पैर में 4 गोली मारी है। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए वारिसनगर पीएससी लाया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक शशिकांत कुमार बुधवार दोपहर बाइक से खानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने कुंनडहिया चौर के पास उन्हें घेर लिया। बदमाश दो बाइक पर चार की संख्या में थे। अपराधियों ने पहले सीएसपी संचालक से रुपए की मांग की। जब शशिकांत ने रुपए देने से इनकार किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ उनके पैर पर 4 गोली मार दी, जिसके बाद बदमाश उनके जेब से रुपए और लैपटॉप लेकर पूरब दिशा की ओर फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।