Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
30-Dec-2020 10:04 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : जिले में लूट की घटनाओं पर नकेल कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है. बंधन बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर 4 अपराधियों ने लूटपाट किया है. हथियार के बल पर अपराधी 34 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन बाजार स्थित बंधन बैंक की है, जहां बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर आये 4 अपराधी बैंक को ही लूटकर फरार हो गए. दिनदहाड़े बैंक लूट की इस घटना से प्रशासन सकते में हैं. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि चारों नकाबपोश थे और बाइक पर सवार होकर आए थे. इनमें से दो अपराधियों ने बैंक के कैश काउंटर पर तैनात कर्मियों को बंदूक की नोक पर अपने कब्जे में कर लिया. वहीं, एक अपराधी कैश काउंटर पर रखे 34 हजार रुपए अपने बैग में रखकर भागने लगा। इससे बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सरायरंजन थाना प्रभारी ने बताया कि बंधन बैंक की पहले से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी, जिसके कारण अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बहरहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इसके आधार पर सभी बैंक लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी.