बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Sep-2019 07:17 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर उप चुनाव की घोषणा होते ही जिले में बैनर और पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
21 अक्टूबर को होगा चुनाव
समस्तीपुर में उप चुनाव 21 अक्टूबर को कराया जाएगा. 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दिया जाएगा. 23 -30 सितंबर तक नामांकन होगा. जबकि 1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 3 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.
रामचंद्र पासवान के निधन के कारण हो रहा उप चुनाव
बता दें कि 2019 में हुए आम लोकसभा चुनाव में लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान चौथी बार निर्वाचित हुए थे, लेकिन हार्ट अटैक के कारण 22 जुलाई को उनका निधन हो गया था. इसी कारण से समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है और सभी जगह से सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए राजनीतिक दल के पोस्टर को हटाया जा रहा है. सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर उन्हें आचार संहिता को लेकर जानकारी उपलब्ध करा दी गई है. अब अगर कोई आचार संहिता के उल्लंघन करते पाए गए तो उनपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.