ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर के घूसखोर सप्लाय ऑफिसर के ठिकानों पर छापेमारी, 2 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति बनाई थी

04-Mar-2022 10:07 AM

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर के सहायक DSO (फ़ूड इंस्पेक्टर) के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. स्पेशल विजिलेंस टीम की ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के बेगूसराय और समस्तीपुर के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. फ़ूड इंस्पेक्टर नवीन कुमार पर आय से 2 करोड़ 17 लाख अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.


छापेमारी के दौरान फाइलों की जांच की जा रही है. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप है और इसी मामले में छापेमारी की जा रही है. विशेष निगरानी कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है.


सूत्रों के अनुसार नवीन कुमार के ठिकानों से अब तक जमीन के दस्तावेजों के साथ निवेश के दस्तावेज बरामद किए गए हैं. जिनका एक आलीशान घर भी है जो करीब तीन मंजिला है ऐसा सूत्रों का दावा है. छापामारी की प्रक्रिया अभी जारी है. एसयूवी को उम्मीद है इनके पास से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद हो सकता है.


बताते चलें कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामले में पटना स्पेशल विजलेंस यूनिट ने 2 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक अवैध संपति अर्जित करने का मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के निर्देश पर जांच किया है. जहां समस्तीपुर के अलावे बेगूसराय के आवास विश्वनाथ नगर पार्क रोड में विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है. अबतक छापेमारी में क्या कुछ मिला है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. विजिलेंस की टीम की छापेमारी की खबर से सरकारी महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है.