मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Dec-2024 09:05 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक बड़े भाई ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने ही छोटे भाई की हत्या करा दी। शूटरों को छोटे भाई की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
दरअसल विभूतिपुर थाना अंतर्गत पटपारा गाँव के रहने वाले राजेन्द्र महतो ने अपने 22 वर्षीय बेटे रमेश कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की और बाद में रमेश का शव गंडक नदी से बरामद किया गया। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई जाँच में तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शुभम कुमार उर्फ रफ्तार नामक एक संदिग्ध से पूछताछ की गई। पूछताछ में शुभम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए।
जाँच में पता चला कि मृतक रमेश कुमार का अपने भाई राजदीप कुमार के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले रमेश ने राजदीप की पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। इसी बात से नाराज होकर राजदीप ने शुभम कुमार उर्फ रफ्तार को दो लाख रुपये में अपने भाई की हत्या की सुपारी दी थी। इसके लिए 50,000 रुपये एडवांस भी दिए गए थे और बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी।
शुभम ने अपने सहयोगी राजन कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 18 दिसंबर को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रमेश की हत्या कर दी और शव को गंडक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शुभम के अलावा राजन कुमार और मृतक के भाई राजदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा डीएसपी रोसड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।