सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
16-Nov-2022 04:11 PM
PATNA: राजधानी पटना में बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। पुलिस के जवान ने अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना पटना के महिला थाने के बाहर हुई है। इस दौरान पुलिसकर्मी ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित परिवार अपनी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पीड़ित परिवार महिला थाने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद दारोगा पंकज कुमार से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। आरोपी दारोगा पंकज कुमार पीड़ित पक्ष का रिश्तेदार बताया जा रहा है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दारोगा पंकज कुमार ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए युवती समेत परिवार के लोगों पर लात घूसा चलाना शुरू कर दिया।
इस दौरान दारोगा के साथ मौजूद उसके साथियों ने भी पीड़ित परिवार के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। महिला थाने के बाहर बीच सड़क पर जमकर लात-घूसे चले। मारपीट की इस घटना में एक युवती समेत परिवार के लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित युवती ने बताया कि उसके मामा-मामी के तरफ से थाने में उसके और नाना - नानी के ऊपर केस दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर आज थाने में वो लोग पहुंचे थे। इसी दौरान थाना परिसर में ही आपसी - विवाद में यह घटना हुई। दारोगा पंकज सिंह का कहना था कि उसे लड़की के तरफ से गाली दी गयी है। इसके बाद दरोगा पंकज सिंह ने अपना आपा खो दिया और पिटाई शुरू कर दी।