ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / समाहरणालय सभागार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी सामान जलते हुए खाक;...

समाहरणालय सभागार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी सामान जलते हुए खाक; लाखों का नुकसान

11-Apr-2024 11:13 AM

By First Bihar

DARBHANGA : गर्मी का मौसम आते ही एक बार फिर से सूबे में अगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां समाहरणालय सभागार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह अंबेडकर सभागार में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। जिसमें बिजली से संबंधित सभी एक्युपमेंट जलकर खाक हो गए। जिसमें दर्जनों एयर कंडीशनर, पंखा, प्रोजेक्टर सहित दीवार की सिलिंग जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस अगलगी में जान -माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। 


मालूम हो कि अंबेडकर सभागार में ही डीएम के साथ जिला की सभी महत्वपूर्ण मीटिंग और बैठक का संचालन होता है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार था। ऐसे में चुनाव के समय अगलगी की इस घटना से जिला प्रसाशन को काफी कठिनाइयों का समाना करना पड़ेगा। फिलहाल इस अगलगी में कितना नुकसान हुआ है, इसका अनुमान अभी नहीं लगाया गया है। 


उधर, ईद, रामनवमी एवं चैती नवरात्र को लेकर अम्बेडकर सभागार में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया था। इस कंट्रोल रूम से पूरे जिले पर नजर रखी जानी थी। लेकिन सुबह-सुबह जब पुलिसकर्मी अपने कंट्रोल रूम पर पहुंचे तो देखे उसमें आग लगी हुई है और चारों तरफ से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तत्काल वरीय पदाधिकारियों एवं फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची आग बुझाने वाली गाड़ियों ने कड़ी मसकत के बाद आग पर काबू पाया लिया है।