ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सलमान-शाहरुख-शेर खान जितना बढ़ा 'अतीक अहमद' का भाव, बकरीद पर इन बकरों की...

सलमान-शाहरुख-शेर खान जितना बढ़ा 'अतीक अहमद' का भाव, बकरीद पर इन बकरों की हाई डिमांड

28-Jun-2023 06:18 PM

By First Bihar

PATNA: मुसलमानों का पर्व बकरीद कल 29 जून को है। इसे लेकर पटना में बाजारों की रौनक बढ़ गयी है। बकरीद में मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी देते है। बकरे की डिमांड बढ़ी तो दाम भी आसमान तक पहुंच गया। पटना के जगदेव पथ स्थित बकरी मार्केट में अहले सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 


इस मार्केट में दूसरे राज्यों से बकरियों को लाया गया है जिसकी बिक्री खूब हो रही है। वैसे तो बकरी मार्केट में सलमान और शाहरुख खान की डिमांड हर साल देखने को मिलती है लेकिन इस बार इस मार्केट में उत्तर प्रदेश के डॉन रहे अतीक अहमद की भी एंट्री हो गयी है। इन नामों के बकरे की कीमत अधिक है। सलमान, शाहरुख, अतीक अहमद और शेर खान ये चार बकरों की कीमत 6 लाख रुपये रखी गयी हैं। ऐसे में एक बकरे की कीमत डेढ लाख रुपये है। बकरीद पर इन बकरों की हाई डिमांड है। 


वैसे तो बकरी बाजार में बकरे की कीमत 8 हजार से  स्टार्ट है लोग अपनी जरूरतों के मुताबिक बकरा खरीद रहे हैं। पटना के बकरी बाजार में तोपपरी और बरबरा नस्ल के बकरे की डिमांड ज्यादा है। बकरों की नस्ल के अनुसार उनकी कीमत रखी गयी है। बकरी बाजार में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है।