खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 05:03 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इसको लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली से पटना पहुंचे जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के साथ अन्याय किया गया था लेकिन आखिरकार जीत न्याय की हो गई है।
लोकसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के बाद पटना पहुंचे ललन सिंह ने इशारो-इशारों में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि अंत में न्याय की ही जीत होती है। राहुल गांधी के साथ साजिश के तहत अन्याय किया गया था लेकिन आज न्याय की जीत हो गई। उन्होंने कहा कि सजा पर रोक लगने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने जो आदेश दिया था उसे उन्हें वापस लेना होगा।
वहीं लोकसभा में दिल्ली चर्चा के दौरान अमित शाह और उनके बीच हुए आरोप-प्रत्यारोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित शाह ऐसे ही बोलते रहते हैं और जुमलेबाजी करते हैं लेकिन उनके जुमलेबाजी का कोई असर 2024 के चुनाव में नहीं होने जा रहा है। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने ललन सिंह उनकी और अमित शाह के बीच हुए हॉट टॉक के बारे में पूछा तो वे उस सवाल को टाल गए।