चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
18-Nov-2019 08:52 PM
DELHI: भोजपुरी एक्टर और बीजेपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन आज संसद पहुंचे. संसद में रवि किशन ने कलाकारों के कई समस्याओं को सदन में उठाया. वह गाड़ी के बदले वह साइकिल से संसद पहुंचे हुए थे.
प्रदूषण के कारण पहुंचे साइकिल से
Firstbihar.com से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी है. इसको लेकर मैं साइकिल से ही सदन पहुंचा. जिससे लोग जागरूक हो सके. रवि किशन ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार कुछ कर नहीं रही है. जिसके कारण प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है. जांच रिपोर्ट में यहां का पानी भी खतरनाक पाया गया है. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं. रवि किशन ने कहा कि अगर लोग छोटे-छोटे कामों के लिए साइकिल का इस्तेमाल करेंगे तो कुछ प्रदूषण कम हो सकता हैं.
सदन में उठाया सवाल
रवि किशन ने लोकसभा के प्रशन काल में कलाकारों की डेटाबेस से संबंधित सवाल केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल से किया. रवि किशन ने पूछा कि मैं भी इसी फील्ड से आया हूं और मैं भाग्यशाली रहा कि मैं जीवन में कुछ बन पाया. लेकिन इसी फील्ड के हजारों कलाकार ऐसे हैं जो कि लाख प्रयास के बाद भी वह मुकाम नहीं पहुंच पाते. जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से परेशान हो जाते हैं. अपना परिवार नहीं चला पाते बीमारी हो जाने के बाद आर्थिक तंगी के चलते अपना इलाज नहीं करा पाते है. ऐसे कलाकारों के लिए जीवन बीमा ,स्वास्थ्य बीमा और उनके रहने के लिए सस्ते दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएं. जिनसे उनको अपना जीवन जीने में आसानी हो. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जो आपने ने कलाकारों को लेकर मुद्दा उठाया है उस पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी.