Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
05-Jul-2020 11:24 AM
PATNA : आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साइकिल पर सवार होकर निकले हैं. तेजस्वी यादव ने महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र से लेकर राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास से निकले तेजस्वी यादव के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद हैं. तेजस्वी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले जबरदस्त हुंकार भरते हुए कहा है कि जनता को कोरोना वायरस परेशानियां झेलनी पड़ी है. उसका जवाब वह वोट से देगी.
राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है. 5 जुलाई 1997 को जनता दल से अलग होने के बाद लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी. स्थापना दिवस के मौके पर आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए साइकिल चलाकर विरोध जताएं. तेजस्वी यादव खुद आज 5 किलोमीटर साइकिल चलाने निकले हैं.
तेजस्वी यादव ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. तेजस्वी ने कहा था कि उनकी पार्टी बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे रखेगी और गरीबों को कोरोना काल में आ रही मुश्किलों के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता मददगार बनेगा. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा.. मजदूरों को दाने-दाने से मोहताज करने वाली सरकार पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा, किसके लिए तिजोरी भर रही है ? तानाशाही जनविरोधी सरकार को झुकायेंगे. हर पंचायत से विरोध का बिगुल बजाएंगे. स्थापना दिवस के अवसर पर आरजेडी डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि, दिन प्रति दिन बढ रही महंगाई, राज्य की बदहाल विधि व्यवस्था, किसानों की परेशानी, बढती बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, कोरोना महामारी के प्रति सरकारी लापरवाही, घर लौटे मजदूरों के सामने बाहर जाने की मजबूरी, सभी क्षेत्रों में सरकार की विफलता के खिलाफ साइकिल जुलुस निकाल रही है. सभी जिला मुख्यालयों , प्रखंड मुख्यालयों, राज्य के सभी पंचायतों , गांव , टोला और वार्ड में राजद कार्यकर्ता साइकिल जुलूस निकालने की तैयारी है.