ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी बोले-कुशवाहा, मांझी और मुकेश सहनी को RJD-कांग्रेस...

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी बोले-कुशवाहा, मांझी और मुकेश सहनी को RJD-कांग्रेस की शर्तों पर महागठबंधन में रहना पडेगा

20-Jul-2020 09:33 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से महागठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. प्रदेश कांग्रेस के कार्य़कारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी को महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस की शर्तों पर रहना होगा. ये तीनों नेता पिछले चुनाव में अपनी ताकत दिखाने में नाकाम रहे हैं. कादरी ने कहा है कि चुनाव के बाद तेजस्वी को सीएम बनाने के मसले पर बात की जायेगी. 


चुनाव के बाद करेंगे सीएम पद की दावेदारी पर चर्चा

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये बयान में कहा है कि महागठबंधन की ओर से सीएम पद का दावेदार कौन होगा इस पर चर्चा चुनाव के बाद होगी. वैसे महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है और उसे सीएम पद के लिए अपना दावेदार खडा करने का हक है. महागठबंधन चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी की दावेदारी पर विचार करेगा. लेकिन इससे पहले ये तय करना होगा कि चुनाव में एनडीए को परास्त किया जाये.


उपेंद्र कुशवाहा, मांझी, मुकेश सहनी पर बड़ा बयान


कौकब कादरी ने कहा कि महागठबंधन में शामिल आरएलअएसपी, हम और वीआईपी पार्टी को आरजेडी-कांग्रेस की शर्तों पर महागठबंधन का हिस्सा बनना होगा. ये पार्टियां खुद को साबित करने में विफल रही हैं. कौकब कादरी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के कई उम्मीदवारों की पिछले लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त हो गयी थी. ये तीनों पार्टियां कुछ खाली स्थानों को भर सकती हैं.



आरजेडी-कांग्रेस का गठबंधन टूटने का सवाल ही नहीं

कौकब कादरी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस में अभी सीट शेयरिंग पर बातचीत नहीं हुई है लेकिन दोनों पार्टियों का गठबंधन तय है. इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है. बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के पास न सिर्फ मुस्लिम-यादव का 30 फीसदी वोट है बल्कि कांग्रेस के कारण अगड़ी जातियों और दूसरे तबके का वोट भी मिल जाता है. कांग्रेस के कुछ नेता व्यक्तिगत कारणों से पार्टी पर कुछ अलग  ही दबाव बना रहे हैं लेकिन ये गठबंधन समय की मांग है.