Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम
29-Oct-2023 06:56 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक अजीबो - गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां घंटों बीच सड़क पर एक पति - पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इसकी वजह पत्नी का अपने सहेली से मिलने उसके घर के बाद पीछे से पति का आना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं पत्नी से सरेआम बीच सड़क पर अपने पति की चप्पल से पिटाई भी कर डाली है। यह पूरा मामला भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के चुनी शाह लेन का बताया जा रहा है। हालांकि , आमलोग ने इस घटना की सुचना 12 की पुलिस को दी तब जाकर मामला शांत हुआ।
दरअसल, जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के चुनी शाह लेनमें पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी आज अपने सहेली के घर गई हुई थी। वहां उसके पति भी पहुंच गया और विवाद करना शुरू कर दिया। जिसके बाद परेशान होकर पत्नी ने सरेआम पति को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया । जिसके बाद पति-पत्नी के इस हाई वोल्टेज ड्रामा देख आसपास से गुजरने वाले लोगों की भीड़ लग गई। उसी दौरान किसी ने इस मामले की सुचना 112 की पुलिस को दी तब जाकर मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि, डायल 112 की पुलिस ने पति-पत्नी को अपने साथ लेकर नाथनगर थाना पहुंची। पुलिस का कहना है कि, ये दोनों पति-पत्नी बरारी में रहते है। महिला ने बताया कि 2018 में उसने प्रेम विवाह बरारी निवासी कुणाल पासवान के साथ किया था। शादी के बाद पति हमेशा मारपीट करता रहता था। जब महिला आज अपने सहेली के घर नाथनगर स्थित मानस्कामना नाथ चौक के पास गई हुई थी। वहां उसके पति भी पहुंच गया और विवाद करना शुरू कर दिया।
उधर,पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा को देख लोगों ने इनका वीडियो बना लिया। इस वीडियो में यह नजर आ रहा है कि महिला अपने पति को चप्पल से पीट रही है। बगल में पुलिस भी है लेकिन रोकने का कोशिश नहीं कर रही है। महिला एक के बाद एक चप्पल जड़ रही है। वहीं, दूसरे अन्य एक युवक भी महिला के पति के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि,पुलिस ने बॉन्ड पेपर पर पति को नाथनगर थाना से छोड़ दिया है।