ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहारः Whatsapp पर लगाई कमिश्नर की फोटो, DM को मैसेज कर पैसे मांगे...

बिहारः Whatsapp पर लगाई कमिश्नर की फोटो, DM को मैसेज कर पैसे मांगे साइबर ठग; केस दर्ज

28-Jun-2023 12:04 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: साइबर ठग पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद भी ठगी से बाज नहीं आ रहे. लोग एक तरीके को लेकर जागरूक हो जा रहे तो ये अपराधी दूसरा तरीका खोज ले रहे है. अब साइबर अपराधी ने नया तरीका निकल लिया , ठगों ने कमिश्नर की की फोटो लगाकर Whatsapp से ठगी कर रहे हैं. बता दे बिहार के सहरसा जिले से यह मामला सामने आया है जहां साइबर अपराधियों ने कमिश्नर का फोटो लगाकर DM को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की है.


बता दें कोसी प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की तस्वीर व्हाट्सएप प्रोफाइल में लगा कर मधेपुरा के जिला पदाधिकारी से पैसा मांगने का मामला सामने आया है. जिसके बाद आयुक्त के निजी सचिव मुकेश पासवान के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि आयुक्त की तस्वीर लगा कर किसी असामाजिक तत्व के द्वारा डीएम से राशि की मांग की गई. इस बात का खुलासा तब हुआ जब डीएम ने कमिश्नर को दूरभाष से सूचना दी. 


यह मामला 23 जून का है. 23 जून को मोबाइल नंबर 8939815645 से व्हाट्सएप पर प्रमंडलीय आयुक्त का फोटो का स्टेटस लगा कर व्हाट्सएप चैट के जरिए से मधेपुरा डीएम से अवैध ढंग से दस हजार रुपए की मांग की गई. जिसकी सूचना जिला पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त को दूरभाष से दी गई.