हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Nov-2019 02:57 PM
SAHARSA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, शायद थाना को छोड़कर. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सहरसा पुलिस का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें थाने के अंदर दलाल के साथ ASI और मुंशी शराब पार्टी मना रहे हैं. पुलिस वालों को ही शराबबंदी कानून की रखवाली का जिम्मा दिया गया है. लेकिन पहले से शराब बेचवाने का आरोप झेल रही बिहार पुलिस अब वर्दी की आड़ में कानून की सारी हदें पार कर रही है. जो वीडियो सामने आया है. उसमें वर्दीवालों ने पुलिस को बदनाम कर के रख दिया.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो दावा किया जा रहा है कि सहरसा पुलिस का है. यह वीडियो बसनही पुलिस थाने में शूट किया गया है. इस वीडियो में तथाकथित दलालों के साथ थाने के एएसआई और मुंशी शराब पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. चखने के साथ शराब का मजा ले रहे पुलिसवाले खुलेआम कानून का माखौल उड़ा रहे हैं. इससे साफ लगता है कि वर्दी वाले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प को चकनाचूर करने पर तूले हुए हैं.
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बसनही थाने में पदस्थापित ASI अशोक राम थाना के अंदर मुंशी कन्हैया कुमार और कुछ तथाकथित दलालों के साथ शराब के पैग लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, पार्टी के बाद शराब की दर्जनों खाली बोतलें थाना परिसर फेंकी हुई दिखाई दे रही हैं. इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बसनही थाने के जमादार को किन्ही साहब का डर नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक शराब बंदी कानून के नाम पर इसी जमादार अशोक राम ने कई को जेल भेजा है. बहरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला सामने आने के बाद सहरसा एसपी राकेश कुमार ने दोषी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है.