मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2024 07:18 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के कुख्यात अपराधी राजा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले इस शातिर बदमाश को सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी। राजा यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि राजा यादव पर सिमरीबख्तियारपुर में गोलीबारी, रंगदारी सहित कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को गुप्त सूचना मिली कि स्व. महेश्वर यादव का बेटा राजा यादव अपने घर सलखुआ थाना क्षेत्र गौसपुर आया हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एक टीम बनायी गयी और राजा यादव के घर पर छापेमारी की गयी। पुलिस ने उसके घर को चारों तरफ से घर लिया और राजा यादव को गिरफ्तार किया। इस संबंध एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि राजा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया जाता है कि अपराधी राजा यादव ने वर्चस्व कायम रखने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा था।
सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी स्व. महेश्वर यादव के पुत्र राजा यादव ने सबसे पहले सिमरी बख्तियारपुर में सीरियल फायरिंग की थी। इस घटना को अंजाम देकर उसने इलाके में दहशत फैला दी थी। जिसके बाद उसने माखन टोला में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर पोस्टर चिपकाकर दुकानदारों से रंगदारी की मांग की थी। हालांकि उक्त दोनों मामले में वह पूर्व में जेल जा चुका था। जिसके बाद फिर जेल से बाहर निकलने के बाद बख्तियरपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक चौक के पास चौधरी टोला स्थित एक निजी कोचिंग में गोलीबारी की थी।
इसके बाद थाना क्षेत्र के ही गल्ला व्यवसाई वीरेंद्र भगत से रंगदारी की मांग की थी। राजा यादव पर उक्त दोनों मामले में बख्तियारपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। राजा यादव पुलिस से बचकर रह रहा था। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश पुलिस ने पहले भी की थी लेकिन वो हाथ नहीं आया। लेकिन इस बार पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गयी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राजा यादव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। राजा यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।