मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Dec-2024 10:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा स्कॉर्पियों से जा रहे 7 अपराधियों को सहरसा पुलिस ने पकड़ा है। सघन वाहन जांच के दौरान इन अपराधियों को दिवारी मंदिर के पास से दबोचा गया है। ये लोग तेज रफ्तार में स्कॉर्पियों चला रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ये लोग वहां से भागने लगे जिन्हें खदेड़कर पुलिस ने दबोचा। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
सहरसा के सोनवर्षा कचहरी ओ०पी० पुलिस ने विशेष गश्ती के दौरान दिवारी मंदिर के पास वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान एक बेलगाम स्कार्पियों को पुलिस ने रूकने का ईशारा किया तो स्कॉर्पियो सवार ने भागने का प्रयास किया। उक्त स्कापियों को पुलिस टीम ने रोका तब गाड़ी पर बैठे युवक उतरकर भागने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने स्कॉर्पियों सवार 8 युवकों को पकड़ा लेकिन 2 किसी तरह भागने में सफल हो गये। पकड़े गये युवको ने अपना नाम मो0 जेद अली, मो0 आजाद, अनवर अली, सुशील यादव, करण गोस्वामी और मो० अब्दुल बताया। स्कार्पियों की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों का मोबाईल खंगाला गया तब एक युवक का देशी पिस्टल के साथ फोटो मोबाइल में मिला।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों की निशानदेहीं पर निक्कू कुमार को उसके घर से देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।